फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छेड़ा तो चुप्पी नहीं, करारा जवाब मिलेगा, अपराजिता मंच से छात्राओं को आत्मरक्षा का संदेश

राहुल तिवारी Updated Fri, 26 Dec 2025 08:59 PM IST

नोएडा। अब डर नहीं, आत्मविश्वास ही छात्राओं की असली पहचान बने। इसी संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भंगेल स्थित कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षक दिलीप कुमार ने छात्राओं को यह एहसास कराया कि उनकी सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत उनके भीतर ही है। उन्होंने कहा कि लड़कियां केवल सहन करने के लिए नहीं बनीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मजबूती से मुकाबला करना भी जानती हैं। सही तकनीक, सतर्क नजर और मजबूत आत्मविश्वास के साथ कोई भी छात्रा स्वयं की रक्षा कर सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय की करीब 1200 छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सीखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें