ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक बच्ची को जन्म दिया। सामान्य प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत स्वस्थ होने पर दोनों को दोपहर में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सीमा के मां बनने के बाद घर पहुंचने पर परिवार ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ फूल बरसा कर स्वागत किया। परिवार के लोग जमकर नाचे और झूमे। सीमा के पांचवें बच्चे की मां बनी है। जबकि जबकि सचिन मीणा का यह पहला बच्चा है। बच्ची के बाद से सचिन के परिवार में खुशी की लहर है। दोनों ने जल्द ही बच्ची के नामकरण की बात कही है।