फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सेक्टर-28 के पिंक टॉयलेट में दो महीने से खराब पड़ी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 07 Jun 2026 01:05 PM IST

नोएडा प्राधिकरण ने महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-28 में पिंक टॉयलेट बनाया है। यहां महिलाओं की जरूरतों के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है और मशीन में पैड उपलब्ध भी हैं। हालांकि, मशीन पिछले करीब दो महीने से खराब पड़ी है, जिससे जरूरत पड़ने पर महिलाएं पैड नहीं निकाल पा रही हैं। यह पिंक टॉयलेट शहर के प्रमुख और व्यस्त स्थानों में से एक पर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं। ऐसे में आपात स्थिति में सैनिटरी पैड उपलब्ध होने के बावजूद मशीन का काम न करना महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मशीन की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें