देश में रेलवे पटरी डैमेज होने से बढ़ते हादसों के बीच गाजियाबाद के काईट कॉलेज के छात्रों का नवाचार एक बड़ी उम्मीद जगाता है। छात्रों ने रेलवे ट्रैक की निगरानी के लिए एक रोबोट तैयार किया है। रेल रक्षा बोट नामक यह रोबोट रेलवे ट्रैक पर मौजूद कमियों की पहचान करके मोबाइल एप के माध्यम से पास के वर्क स्टेशन पर निर्देश भेजेगा। इसके साथ ही ट्रैक पर आई कमियां जैसे दरार, मोड़ों या अन्य विकृतियों के बारे में जानकारी देगा। यदि ट्रैक पर कोई बड़ी दिक्कत दिखाई दी, जिससे रेल पटरी से उतर सकती है। इसकी जानकारी सिग्नल के माध्यम से भेजेगा। वर्क स्टेशन पर सूचना मिलते ही तत्काल रेलवे प्रशासन की ओर से कमियों को दूर किया जा सकेगा। जिससे रेल हादसा होने से रोका जा सकेगा। कॉलेज के शिक्षक डॉ हिमांशु चौधरी ने बताया कि उनकी टींम की ओर से रेल रक्षा बुट रोबोट तैयार किया गया है,जिससे रेल हादसों में कमियां लाई जा सकती हैं।