फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेट्रो डिपो गोल चक्कर से ओमेक्स पालम गोल चक्कर तक सड़क बदहाल; देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा के मेट्रो डिपो गोल चक्कर से ओमेक्स पालम गोल चक्कर तक सड़क के हाल बदहाल हो चुका है। इस मार्ग से सेक्टर म्यू-वन, सेक्टर म्यू-2, सेक्टर जू-वन, सेक्टर जू-2 और घोड़ी वछेड़ा के अन्य क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन दो पहिया वाहन सवार सड़क हादसे का शिकार हुआ करते हैं। सेक्टर म्यू-2 के निवासी हृदेश रावल ने बताया कि प्राधिकरण के सीईओ से मार्ग के निर्माण कराने को लेकर शिकायत पत्र दिया है। इसके पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते राहगीरों की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मार्ग खराब होमे के चलते वह खुद सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं। उनके अलावा सेक्टर म्यू-2 के जय प्रकाश, नवीन राठौर, सतेंद्र चौधरी, अजय कुमार, सुरेंद्र राणा समेत अन्य सेक्टरों के लोग सड़क हादसे का शिकार होकर चोटिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें