ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-वन के बी ब्लॉक में बीते दो सप्ताह से सीवर लीक होने की समस्या से स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे हैं। सीवर लीक होने से निकलने वाला गंदा पानी सड़क तक फैला रहता है। जिससे लोगों को बदबू की वजह से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-वन के बी ब्लॉक के मकान नंबर 259 के सामने बीते दो सप्ताह से सीवर लीकेज होने की समस्या बनी हुई है। स्थानीय गिरीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीवर लीकेज होने लगातार परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। कई बार प्राधिकरण के संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं आरडब्लूए अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं थी। मामले की जानकारी जल्द ही प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत कर समस्या का निराकरण कराएंगे।