फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में कैंडल मार्च निकालकर निवासियों ने जताया विरोध

श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 09:48 PM IST

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध पूरे देश में देखने को मिल रहा है। लोग जगह-जगह पर कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। इसी तरह से ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित एनआरआई रेजीडेंसी सोसाइटी वासियों ने पहलगाम घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। सोसाइटी एओए अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि जिस तरह से आंतकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर मारा है। भारत सरकार को भी उसी तरह से जल्द से जल्द पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे फिर कभी पाकिस्तान इस तरह की नापाक हरकत करने की हिम्मत न कर सकें। कैंडल मार्च में चंदवीर, एसके निगम, कुलदीप भाटी, प्रियंका चौधरी, आरके रघुवंशी, रीता शुक्ला, मनू दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें