फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने रेहड़ी-पटरी, जर्जर हालातों और अव्यवस्था के खिलाफ उठाई आवाज

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 08:12 PM IST

ग्रेटर नोएडा। मार्केट में लगी रेहड़ी-पटरी ग्राहकों के लिए ही नहीं, आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। दुकानदारों ने हर दुकान के सामने खाली पड़ी जमीन पर करीब आठ से दस रेहड़ी-पटरी लगवा रखी हैं। इससे सेक्टर में जाम की स्थिति तो बनी रहती हैं, साथ ही सामान खरीदने गए निवासियों को बारिश होने पर बचने तक की जगह नहीं मिल पाती हैं। सड़क पर खड़े होकर ही भीगना पड़ता हैं। इससे लोगों में बीमारियों होने का डर बना रहता हैं। ये बातें रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में उठाई। उन्होंने ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की। संवाद में लोगों ने बताया कि सेक्टर में सामुदायिक केंद्र काफी समय से जर्जर हालात में हैं। दीवारों के गिरने तक नौबत आ गई हैं। वहीं, इसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों का कब्जा किया हुआ हैं। लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता है। साफ-सफाई नहीं होने से जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सीवरों का गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर बहता हैं। बिजली कटौती के कारण रात में सोना दूभर हो गया हैं। पेट्रोलिंग नहीं होने से सेक्टर में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। पेयजल की गुणवत्ता खराब आती हैं। कभी-कभी गंदे पानी की सप्लाई आती हैं। सेक्टर के पार्क बदहाल पड़े हैं। इससे बुजुर्गों के लिए टहलने व बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। वहीं, स्ट्रीट लाइटें भी काफी समय से खराब पड़ी हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें