फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: लावारिस जानवर और टूटी सड़कें निवासियों की परेशानी का सबब, अमर उजाला संवाद में उठाया मुद्दा

ग्रेटर नोएडा में लावारिस जानवर और टूटी सड़कें निवासियों की परेशानी का सबब बनी हुईं हैं। सोसाइटी के पास बिजली के पोल लंबे समय से टूट चुके हैं। उन्हें अब तक सही नहीं कराया गया है। प्रदूषण के कारण निवासियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रविवार को एसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने इन सभी मुद्दों को उठाया। निवासियों ने कहा कि सोसाइटी के पास प्राधिकरण का पार्क है जहां सफाई तक नहीं होती है। पार्क में लावारिस मवेशी घूमते रहते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को जाने में डर लगता है। उन्होंने प्राधिकरण से लावारिस जानवरों को शिफ्ट कराने की मांग की है। निवासियों ने बताया कि पार्क में बैठने के लिए बेंच नहीं है। पार्क में प्रवेश करते समय ही गंदगी का अंबार लगा रहता है। सोसाइटी के पास मकौड़ा गोलचक्कर के पास सड़क इतनी खराब है। वहां से निकलना ही आसान नहीं होता है। एटीएस गोलचक्कर के पास गलत कट के कारण ट्रैफिक जाम रहता है। कई निवासियों ने बताया कि उन्होंने दो बार वोट डाले, लेकिन अब एसआईआर के समय बताया जा रहा है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। प्रशासन उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर घर नहीं जा रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें