फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने बताई समस्याएं

विजय पुंडीर Updated Thu, 05 Jun 2025 01:40 PM IST

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में एक साल से सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या बनी हुई है। सेक्टर वासियों का आरोप है कि आए दिन किसी न किसी ब्लॉक में सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी ही रहती है। प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं और दूसरे दिन फिर से ओवर फ्लो की समस्या से जूझना पड़ता है। जिस कारण सेक्टरों में बीमारियां भी फैलने का खतरा बढ़ा रहता है। बरसात के मौसम में हर ब्लॉक में डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ते हैं। क्योंकि सड़कों के किनारे सीवर का पानी जमा रहता है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने समस्याए बताईं। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में सप्लाई का आने वाले पानी में रोजाना प्रेशर कम होने के साथ ही बदबू आने की समस्या बनी रहती है। दिन में तीन बार पानी की सप्लाई होती है, लेकिन आए दिन उसमें भी कटौती कर दी जाती है। जिस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निवासियों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइटें शोपीस बन कर रह गई हैं। आधे से ज्यादा तो जलती नहीं और जो जलती भी हैं वह पेड़ों की छाया में छुप कर रह जाती हैं। जिसके चलते शाम ढलते ही सेक्टर में अंधेरा सा छा जाता है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा का ढेर लगाकर चले जाते हैं। उठाकर नहीं ले जाने के कारण हवा चलने पर कबाड़ा फिर से सेक्टर में फैल जाता है। अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिस कारण समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर ओवरफ्लो होकर बहती रहती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें