फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मेंटेनेंस फंड घोटाले के विरोध में सोसाइटी में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली रैली

राहुल तिवारी Updated Sat, 24 Jan 2026 07:37 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में मेंटेनेंस फंड के दुरुपयोग करने पर निवासियों ने विरोध जताया है। आरोप है कि एडहॉक एओए की ओर से करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। निवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सोसाइटी में रैली निकाली। निवासियों ने बताया कि 18 जनवरी को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में जब एएओए से मेंटेनेंस फंड के खर्चों का विवरण मांगा, तो उनके साथ अभद्रता की गई। इस अस्वीकार्य व्यवहार और वित्तीय अनियमितताओं के चलते जीबीएम में उपस्थित सभी निवासियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एडहॉक एओए को निस्काषित करने का फैसला लिया। निवासी लोकेंद्र व अमरनाथ का आरोप है कि जीबीएम के इस लोकतांत्रिक फैसले के बावजूद, कोर्ट रिसीवर ऑफिस से साठ-गांठ के कारण एडहॉक एओए अब भी अवैध रूप से काम कर रही है। मनमाने फैसले ले रही है और आज तक मेंटेनेंस फंड का कोई भी पारदर्शी और सत्यापित हिसाब निवासियों के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी कोर्ट रिसीवर और एडहॉक एओए ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया। पारदर्शिता नहीं अपनाई और जनता को पूरा हिसाब नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में कोर्ट रिसीवर ऑफिस के सामने धरना, प्रदर्शन और रैली की जाएगी। निवासियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, लूट और मनमानी व्यवस्था के खिलाफ है और जब तक सोसाइटी फंड की निष्पक्ष जांच, पूरा हिसाब और रेजिडेंट्स के अधिकार बहाल नहीं होते, तब तक यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें