शुक्रवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदल रहा है। दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक तेज हवा चली और देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही आज के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी।