औद्योगिक इकाइयों पर बढ़ते आर्थिक दबाव और हाल के दिनों में मजदूरों द्वारा नोएडा व ग्रेटर नोएडा में किए गए प्रदर्शनों के बीच वेतन वृद्धि के प्रभाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस क्लब स्वर्ण नगरी में आयोजित इस वार्ता में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए), इंडियन इंटरप्रेन्योर एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती और इकोटेक-12 एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उद्योगों पर आर्थिक बोझ तेजी से बढ़ा है, जिससे उत्पादन, निवेश और रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। संयुक्त प्रेस वार्ता में संगठन की ओर से कहा कि गया उपद्रव की ओर से हुए नुकसान की भरपाई और सुरक्षा सरकार सुनिश्चित करे। नहीं तो उद्योग पलायन को मजबूर होंगे।