ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), स्थानीय पुलिस और एक एनजीओ की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों पर बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक युवतियों और करीब एक दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।