ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेक जोन-4 स्थित गोल्डन आई शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में संचालित एक किड्स जिम में दो वर्षीय मासूम के घायल होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जिम प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घटना के बाद समय पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है।