रबूपुरा के सेक्टर-28 में 21 फरवरी को मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए पांडाल तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रैली को वर्चुअली संबोधित करेंगे और सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास करेंगे। जनसभा में लगभग 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर पुलिस, प्रशासन, प्राधिकरण और टेक्निकल टीम लगातार जुटी हुई हैं।