फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में रहने वालों को घर बैठे मिलेगा सस्ता और सही रेट में खाने-पीने का सामान, शुरू हो रही यह योजना

श्याम जी. Updated Fri, 13 Dec 2024 07:41 PM IST

भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ नोएडा में अपनी मोबाइल वैन सेवा शुरू कर रहा है। शुक्रवार को इसको लेकर जानकारी देते हुए डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि शनिवार को सेक्टर 51 सामुदायिक केन्द्र से मोबाइल वैन सेवा को हरी झंडी दिखाकर मनीष कुमार वर्मा जिलाअधिकारी, गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश, दीपक अग्रवाल मैनेजिंग डायरेक्टर NAFED (पूर्व जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर और पूर्व कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण इसका शुभारंभ करेगें। यह वैन साप्ताहिक आधार पर नोएडा के सभी सेक्टरों में उपलब्ध होगा। शुक्रवार को मोबाइल वैन सेवा को संचालित करने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य है कि शहर के सेक्टर और सोसाइटी के लोगों को सस्ता और सही रेट में अनाज मिल सके, जिसकी शुद्धता भी ठीक हो। इस मौके पर डीडी आरडब्लूए अध्यक्ष एनपी सिंह, एमएसएमई अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, डीडीआरडब्लूए वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार , विजय रतूड़ी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें