नोएडा सेक्टर 62 में फुटपाथ पर सो रहे सख्श को पुलिस ने कंबल और भोजन उपलब्ध कराया। समाजसेवी विकास झा ने बताया कि जब वह सेक्टर 62 स्थित अपने ऑफिस से लौट रहे थे। उसी दौरान ही उन्होंने देखा कि एक सख्श रोड किनारे बैठा हुआ है, जो ठंड से ठिठुर रहा है। इसके बाद उन्होंने डायल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस और सब इंस्पेक्टर भरत ने उस सख्श को गर्म कंबल दिया और गरमागरम भोजन भी दिया। इसके बाद उसे पास के रैन बसेरे में छोड़ दिया गया। नोएडा पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग थैंक यू नोएडा पुलिस कहकर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।