फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: पालतू कुत्ते को लॉबी में कराया शौच, सीसीटीवी में हुआ कैद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लॉबी में शौच कराने को लेकर निवासियों ने विरोध जताया है। निवासियों के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि इस तरह के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। लोग अपने पालतू कुत्तों को लॉबी व अन्य खुले स्थानों पर शौच करते हैं, जिससे गंदगी होती है और लोगों को परेशानी होती है। एक युवक अपने कुत्ते को ले जा रहा था। तभी युवा कुत्ते ने टावर की लॉबी में ही शौच कर दिया, जिसके बाद वह वहां से अपने कुत्ते को लेकर चले गए। इस घटना के बाद से सीसीटीवी के माध्यम से लोगों को उसके बारे में पता चला,जिसका लोगों ने विरोध जाता है। मेंटेनेंस प्रबंधन से शिकायत की। मेंटेनेंस प्रबंधन ने तुरंत वहां की सफाई करवा दी। वहीं, अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के लीगल हेड अमित गुप्ता ने बताया किसी सीसीटीवी की मदद से निवासियों की पहचान की गई। वह लोग सोसाइटी में किराए पर रहते हैं,जिसके बाद उनको समझाया गया और चेतावनी दी गई। साथ ही अगली बार ऐसा कुछ होने पर जुर्माना लगाने के लिए भी बोला गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुत्तों को खुले में सोच कराने को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसमें एक हजार रुपये फाइन लगाने की बात कही गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें