ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कोको काउंटी सोसाइटी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। सोसाइटी के लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोसाइटी के 25 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 250 से अधिक लोगों को डॉक्टरों की टीम ने देखा। इस मौके पर ब्लड प्रेशर शुगर के साथ कई अन्य जांच की गई। निम्स अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हूमेरा ने महिलाओं को विभिन्न बीमारी की जानकारी दी। सोसाइटी की कई महिलाओं ने स्त्री रोग से संबंधित बीमारी को बचाव के तरीके जाने। वहीं मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मानसी ने सोसाइटी के लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स दिए। वहीं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर केके जादौन ने रक्तदान के लोगों को फायदे बताएं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि रक्त देने से कोई बीमारी नहीं होती है। हमें अधिक से अधिक रक्त देते रहना चाहिए। एक यूनिट रक्त किसी के जीवन बचा सकता है। ब्लड बैंक सुपरवाइजर कल्याण भाटी ने बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। सोसाइटी में रहने वाले विकास ने कहा कि रक्त दान महादान है। रक्त लोगों को देते रहना चाहिए।