फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसान गोल चक्कर और एटेडा पर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, देखें वीडियो

अनुज कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 09:50 PM IST

ग्रेनो वेस्ट के किसान गोल चक्कर और एटेडा गोल चक्कर पर शुक्रवार रात भारी ट्रैफिक जाम ने लोगों को घंटों तक परेशान किया। शाम के व्यस्त समय में इन दोनों गोल चक्कर पर गाड़ियों की कतारें लग गईं। ऑफिस से घर लौट रहे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की प्रमुख वजह चौराहों पर वाहनों की संख्या में अचानक वृद्धि और ट्रैफिक प्रबंधन में कमी बताई जा रही है। इसके साथ ही ग्रेप नियमों में छूट मिलने के कारण व्यवसायिक वाहनों के सड़क पर आने से रही। भारी वाहन नो एंट्री के समय से पहले प्रवेश कर गए। कई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए नजर आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या यहां अक्सर होती है, लेकिन शुक्रवार को स्थिति अत्यधिक खराब हो गई। कुछ वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए मजबूर हुए, लेकिन अन्य मार्गों पर भी भारी भीड़ थी। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण समस्या का समाधान देर से हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें