ग्रेनो वेस्ट में इटेडा गोलचक्कर के पास स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की पिटाई कर दी। आरोप है कि दो बार लाइन में लगने पर स्कूटी सवार अमनदीप को पेट्रोल नहीं मिला। इसका विरोध करने पर पंप पर तैनात कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। तीन दिन पहले हुई घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसका संज्ञान लेकर बिसरख कोतवाली पुलिस ने तीन कर्मचारियों सोनू चौहान, अरुण और अंकित को गिरफ्तार किया है।