फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होशियारपुर में पार्किंग की समस्या पड़ रही व्यापारियों पर भारी, ग्राहकों पर पड़ रहा प्रभाव

अनुज कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 11:32 AM IST

पार्किंग स्थल की कमी दिनों दिन व्यापारियों के लिए गंभीर होती जा रही है। होशियारपुर मार्केट से गुजरने वाली सर्विस लाइन में लंबे समय से खड़े वाहनों के चलते आने वाले ग्राहकों के वाहनों को भी पार्क करने की जगह नही रहती है, इसके चलते अब ग्राहकों में खासा कमी देखी जा रही है। यह बात अमर उजाला संवाद के दौरान व्यापारियों ने रखी।सेक्टर 51 होशियारपुर मार्केट में मंगलवार को व्यापारियों संग अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। जहां उन्होंने लामबंद होकर पार्किंग न होने की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि यदि नोएडा प्राधिकरण यहां पर अधिकारिक पार्किंग की व्यवस्था भी कर देती है तो इससे आने वाले ग्राहकों को खासा राहत मिल सकेगी। लेकिन यहां पर पार्किंग की समस्या के चलते यहां पर कई कई घंटों तक अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं, इससे आने वाले ग्राहकों के लिए उनके वाहन पार्क करने की जगह न रहने के कारण अक्सर समस्या बनी रहती है। यदि वह अपने वाहन को पार्क कर भी देते हैं तो उन्हें ट्रैफिक पुलिस के चालान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिनों दिन ग्राहकों की संख्या में खासा प्रभाव देखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें