नोएडा के सेक्टर 62 स्थित सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (एसएफआई) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम उर्जा – एक नया सफर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रचनात्मकता और नवाचार के संकल्प के साथ भरपूर नजर आया, जिसमें फैशन और टेक्सटाइल उद्योग की जानी-मानी हस्तियों ने छात्रों को प्रेरित किया।