नोएडा सेक्टर 59 में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक किलोमीटर तक लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑफिस टाइम के दौरान इस जाम ने ट्रैफिक को पूरी तरह से बाधित कर दिया। वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों का समय लग गया। राहगीरों का कहना है कि यहां कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं था, इसी वजह से जाम जल्दी नहीं खुल सका। जाम लगने का एक कारण ऑटो टेम्पो के मनमाने ढंग से अपने वाहन को किसी भी जगह खड़ी कर देना और यात्रियों को बैठाना भी है। इससे पीछे से आ रही गाड़ियां भी कतारबद्ध तरीके से उन वाहनों के निकलने का इंतजार करते हैं। ऐसे में पीछे लंबा जाम लगता चला जाता है। जो लोगों के कीमती समय को नष्ट करता है।