फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रैफिक मैनेजमेंट पर DCP से नाराज नोएडा के ट्रांसपोर्टर, नो एंट्री का प्लान जारी करने पर मचा है बवाल

नोएडा ट्रैफिक पुलिस को करीब 10 दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को संशोधित नो एंट्री का प्लान जारी करना भारी पड़ गया है। नो एंट्री के प्लान में संशोधन की मांग को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने शुक्रवार दोपहर डीसीपी ट्रैफिक जमुना प्रसाद से मिलने पहुंचे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी का आरोप है कि 12 बजे मिलने का समय देने के बाद डीसीपी ट्रैफिक किसी मीटिंग का बहाना बनाकर ट्रांसपोर्टरों की मुलाकात से दूरी बनाए रखा, हालांकि एसीपी ट्रैफिक ने मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मांग पत्र लेकर शाम चार बजे तक इस पर अमल करने का आश्वाशन दिया है। जिस पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि शाम चार बजे तक अगर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो वह हड़ताल करेंगे और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें