नोएडा सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी की नारी शक्ति ने डांडिया नाइट के माध्यम से यह संदेश दिया कि जहां बात आत्म सम्मान और खुद की सुरक्षा की हो तो हम तलवार चलाना भी जानते हैं। इस दौरान बच्चों के कार्यक्रम ने भी सोसाइटी निवासियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर और सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चों का कार्यकाम देख कर जेपी अमन एओए के अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि सोसाइटी में भक्ति का माहौल रहा और सोसाइटी के बच्चे मनोरंजन के साथ साथ संस्कार भी सीख रहे हैं।