फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडावासी चखेंगे मंडवे के मोमोज, चाउमीन और झंगोरा की खीर

Vikas Kumar Updated Sat, 21 Dec 2024 10:40 PM IST

उत्तराखंडी व्यंजनों का स्वाद अब नोएडावासी चखेंगे। इसके लिए नोेएडा में लगे उत्तराखंड महाकौथिग के 14वें संस्करण का आगाज हो गया है। यहां इस बार आप मंडवे की चाउमीन के साथ ही मंडवे के मोमोज का स्वाद ले सकेंगे। यही नहीं, झंगोरा की खीर खाकर आप अंगुलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। महाकौथिग मेले में देहरादून निवासी सुभाष रतूड़ी ने बताया कि वह हर साल यहां पर देहरादून से आकर स्टॉल लगाते हैं। यहां पर इनकी दुकान में मंडवे के कई खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। इसमें मंडवे के मोमोज और चाउमीन लोग बहुत ही चाव से खाते हैं। इसके अलावा पहाड़ी दालों को मिलाकर एक सूप तैयार किया गया है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मंडवे का बर्गर और पिज्जा भी उपलब्ध है। सभी की कीमत अलग-अलग है। इंदिरा पुरम निवासी संजय उनियाल और रेनू उनियाल ने बताया, मूलरूप से श्रीनगर के पास डुंगरीपंथ के रहने वाले हैं। यहां पिछले दो साल से वह उत्तराखंडी व्यंजनों का स्टॉल लगा रहे हैं। इस बार थाली में गहत का फाणू, मुला की थीचोंणी, भात, मीठा भात, झंगोरा की खीर, पहाड़ी मिक्स दाल, मंडवे, कोदे की रोटी, गहत के पराठे और कढ़ी उपलब्ध है। यहां पर थाली की कीमत 200 रुपये हैं। यदि अलग से खीर लेनी हो तो 50 रुपये की मिल जाएगी। - विशेष पाउडर से तैयार होती है चाय सुभाष रतूड़ी ने बताया कि चाय के शौकीन तो बहुत होते हैं लेकिन मंडवे की चाय भी लोगों की पहली पसंद बन रही है। इस चाय के लिए एक विशेष पाउडर तैयार किया जाता है। इस पाउडर को डालकर यह चाय तैयार होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें