नोएडा पुलिस ने ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। जो अमेरिकी नागरिकों को टेक सपोर्ट और लोन दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे। पुलिस ने संचालक समेत 76 आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें नौ महिलाएं, 67 पुरुष शामिल हैं। यह पूरी वारदात सेक्टर-63 थाना की है। पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।