फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला वनडे विश्वकप में भारत की जीत पर खिलाड़ियों में उत्साह, यूपी और रेलवे की टीम ने नेट पर बहाया पसीना

राहुल तिवारी Updated Fri, 31 Oct 2025 09:19 PM IST

महिला वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराने पर गौतमबुद्ध नगर में जश्न का माहौल है। जिले में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही महिला खिलाड़ियों में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद महिला क्रिकेटरों ने केक काटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। क्रिकेट अकादमियों और खेल परिसर में जीत के गीत गूंज उठे। जिले के लोग फाइनल में भारत की जीत की दुआ मना रहे है। वहीं दूसरी तरफ कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का तीसरा मैच 02 नवंबर से रेलवे टीम के साथ ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होना है। मैच के लिए यूपी व रेलवे की टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को मैदान में बने नेट पर कड़ा अभ्यास किया। यूपी टीम के खिलाड़ी सुबह 10ः00 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक नेट में डटे रहे। वहीं, रेलवे के खिलाड़ियों ने सुबह 11ः00 बजे से अभ्यास शुरू किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए भी खिलाड़ियों ने पसीना बहाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें