पूर्वांचल विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से सेक्टर 37 नोएडा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम को जागरण का भी आयोजन किया गया। इसमें सांसद डॉक्टर महेश शर्मा , डॉ. योगेंद्र शर्मा बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे। पूर्वांचल विश्वकर्मा पूजा समिति के संस्थापक जगन्नाथ पंडित, अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष रत्न पंडित, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, महासचिव अर्जुन पंडित आदि के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्थल दामोदर कंपलेक्स सेक्टर 37 में किया गया।