फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से बड़ी खबर: डंपिंग ग्राउंड बना आफत, सुविधाओं से वंचित भंगेल मार्केट, जानें क्या बोले व्यापारी

जहां एक तरफ नोएडा देशभर में स्वच्छता के नाम पर अपनी पहचान बना रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसी शहर की एक मार्केट सफाई के लिए तरफ रहे हैं। भंगेल मार्केट में अव्यवस्थाओं का दौर अपने चरम पर है। यहां के व्यापारियों में इसकी वजह से खासा रोष है। इनका कहना है कि जल्द ही सभी व्यापारी मिलकर प्राधिकरण के खिलाफ एकजुट होंगे। इन अव्यवस्थाओं की वजह से यहां पर ग्राहकों ने आना तक बंद कर दिया है। आलम यह है कि लोगों का व्यापार काफी हद तक प्रभावित होने लगा है। व्यापारियों के अनुसार फिलहाल मार्केट की सबसे बड़ी समस्या हाल ही में बना डंपिंग ग्राउंड है जहां पर पिछले एक महीने से प्राधिकरण की गाड़ियों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। इसकी वजह से पूरी मार्केट में गंदगी का माहौल है। दुर्गंध इतनी अधिक है कि ग्राहकों का खड़ा होना तक मुश्किल हो गया है। व्यापारियों के अनुसार ऐसा आलम रहा तो ग्राहक बाजार में आना ही बंद कर देंगे। बता दें कि डंपिंग ग्राउंड को कुछ समय पहले ही बनाया गया है। ऐसे में इन दिनों यह समस्या व्यापारियों को खासा परेशान कर रही है। इसके अलावा व्यापारियों ने बताया कि मार्केट के सभी नाले खुले पड़े हुए हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं सड़क के हालात खस्ता हो गए है। इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बड़ा रूप लेती जा रही है। वहीं मार्केट में बिलकुल भी सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा पुलिस की गश्त ना होने के चलते मार्केट में आए दिन चोरी की समस्या हो रही है। उन्होंने अमर उजाला संवाद में अपनी परेशानियों को बताते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या के समाधान की विनती की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें