फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में ग्रैप के नियमों की अनदेखी, सड़क पर पड़ा मलबा... गाड़ियों से उड़ रही धूल

नोएडा में ग्रेडड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप का पहला चरण लागू हो चुका है। ग्रैप लागू होने के बाद नोएडा प्राधिकरण समेत सभी एजेंसियों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसमें सड़क पर उड़ रही धूल को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। नोएडा प्राधिकरण को ऐसी सड़कों पर पानी के छिड़काव के अलावा जगह-जगह पड़े मलबे को उठाने की कवायद करनी चाहिए। लेकिन बीते कई दिनों से सेक्टर 11 मेट्रो अस्पताल से सेक्टर 12- 22 चौक की ओर जाने के क्रम में मलबा पड़ा हुआ है। यहां से गुजरने वाले सभी वाहन इस मलबे और धूल को उड़ाते हुए निकल रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण को इसे हटाने की कवायद करनी चाहिए। लेकिन इस पर कहीं कोई ध्यान नहीं है। इस वजह से आसपास प्रदूषण फैल रहा है। यही नहीं ट्रैक्टर ट्राली से जो मलबा उठाकर ले जाया जा रहा है उसको बिना ढके लेकर जा रहे हैं इस वजह से भी प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें