अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्यमी सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर चर्चा हो रही है। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर सासंद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अवश्यक्ता ही आविष्कार की जननी है। टैरिफ की लड़ाई लंबी चलने वाली नहीं है। भारत मजबूत चट्टान की तरह खड़ा है। एमएसएमई ने ही कोरोना के समय में साथ दिया था।