फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक तेजपाल नागर ने अपने चार साल के कामकाज की दी जानकारी

Digvijay Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:37 PM IST

ग्रेटर नोएडा में दादरी विधानसभा में पिछले चार साल में करीब 3970 करोड़ रुपये के काम हुए हैं। मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, पुल बनाने से लेकर शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य के लिए भी काम इनमें शामिल हैं। पांचवे साल में अब 100 बेड का एक सरकारी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल और मिनी स्टेडियम का काम भी शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद एक कार्यक्रम में जिन पांच कामों की घोषणा किए थे। उनमें से एक मिनी स्टेडियम लंबित था जिसकी अब जमीन खेल विभाग को मिल गई है जिससे निर्माण शुरू हो सके। बुधवार को ग्रेटर नोएडा में एक प्रेसवार्ता में अपने पिछले चार साल के कामों का लेखाजोखा दादरी विधायक तेजपाल नागर ने साझा करते हुए यह बात कही। उनका कहना है कि फ्लैटबायर्स के विवाद निबटाने से लेकर सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने की दिशा में काम हुआ है। मेट्रो सेवा ग्रेनो वेस्ट तक पहुंचे। इसके लिए प्रदेश सरकार से बजट स्वीकृत है। जल्दी ही केंद्र की मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें