नोएडा में परीक्षार्थी के स्थान पर बैंक क्लर्क की परीक्षा दे रहे एक एमबीए पास सॉल्वर को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शनिवार को सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र्र पर परीक्षा दे रहा था। आरोपी गुरुग्राम की एक बहुराष्टीय कंपनी में नौकरी करता है और आईआईएम इंदौर से एमबीए पास है। आरोपी के पास से मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर शनिवार को बैंक क्लर्क की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि इस परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर एक सॉल्वर बैठा हुआ है। जो पैसा लेकर परीक्षार्थी को पास कराता है।