फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह: नोएडा सेक्टर-19 में 14 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

राहुल तिवारी Updated Tue, 17 Feb 2026 05:59 PM IST

नोएडा सेक्टर-19 के बारात घर में मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवयुवक मित्र मंडल नोएडा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 14 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। समारोह में पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर, पूर्व विधायक व पूर्व महिला अध्यक्षा बिमला बाथम, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सेक्टर-70 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित सिंह शामिल हुए और वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। नवयुवक मित्र मंडल के सौजन्य से अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सेक्रेटरी दीपक गोयल व सुमित अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी आशीष अग्रवाल, ट्रेजरर मनीष बंसल व चिंकू गुप्ता, कम्युनिटी मेंबर ह्रितिक गोयल का विशेष प्रयास रहा, जिसके परिणामस्वरूप निर्धन परिवारों के 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंध सके। स्वागत के पश्चात वर-वधुओं ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। इसके बाद वैदिक रीति से सात फेरे लेकर वे परिणय सूत्र में बंध गए। वर-वधुओं के लिए विविध प्रकार के उपहारों की भी व्यवस्था की गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें