जेवर में हिफज़ुल इस्लाम मदरसा के छात्रों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली। मदरसे के सदर हाफिज इफराहीम ने सुबह 10 बजे झंडा फहराया। इसके बाद तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। मदरसे के संचालक मुफ्ती मोहम्मद नदीम क़ासमी व मुफ्ती मोहम्मद जाकिर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। शहीद चौक से यात्रा आगे बढ़ते हुए मुख्य चौराहा, मेन बाजार व जामा मस्जिद होते हुए वापस मदरसा पहुंची।