फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा:आईटीएस कॉलेज में पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन

राहुल तिवारी Updated Sun, 25 Jan 2026 10:49 PM IST

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस कॉलेज में एएमजीआर फाउंडेशन के तत्वावधान में पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एक्शन रिसर्च प्लान (श्यामपट से समाधान तक शिक्षकों के साझा प्रयास) नामक शोधपरक शैक्षिक पुस्तक का विमोचन हुआ। यह पुस्तक शिक्षिका अर्चना पाण्डेय द्वारा संपादक के रूप में संकलित की गई है। इस शोध कार्य में 75 जनपदों के शिक्षकों की सहभागिता रही है, जिसमें 57 शिक्षकों ने अपने अनुभवों को साझा किया है। अर्चना ने बताया कि पुस्तक न केवल समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है, बल्कि भविष्य के शैक्षिक शोध के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान करती है। इस मौके पर प्रो. सत्यभूषण दास, डॉ. अरुण मोहन शैरी, डॉ. अरुण मोहन शर्मा, डॉ वीपी सिंह, रेखा सिंह, एन पी सिंह आदि मौजूद रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें