नोएडा के सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को सीएनजी भरवाने को लेकर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे हो गए कि पेट्रोल पंप से लेकर सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन के नीचे तक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सीएनजी स्टेशन के बाहर करीब 500 मीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही, जिससे आने-जाने वाले अन्य वाहन भी प्रभावित हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो, टैक्सी, निजी गाड़ियां और वाणिज्यिक वाहन रेंग-रेंग कर सड़क पार कर रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें, रोजाना एक सीएनजी पंप में औसतन 5 हजार वाहन सीएनजी भरवाने हैं। एक पंप में औसतन 20–25 हजार किलो सीएनजी की खपत होती है।