फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के अशोक वाटिका पार्क की बदहाली पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Jul 2026 06:47 PM IST

ग्रेटर नोएडा सेक्टर अल्फा एक स्थित अशोक वाटिका पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर निवासियों और एक्टिव सिटीजन टीम ने शनिवार को प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। निवासियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये के विकास और पेरिस ऑफ इंडिया जैसे दावों के बावजूद शहर के प्रमुख पार्कों की हालत बेहद खराब है। पार्क में लंबे समय से सफाई, रखरखाव और सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर, टूटी बेंच, क्षतिग्रस्त फुटपाथ, सूखे पेड़-पौधे, खराब लाइटें हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नागर ने बताया कि कभी यह पार्क आसपास के कई सेक्टरों के लोगों के आकर्षण का केंद्र था, लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि लोग चंदा जुटाकर पेड़ों को पानी देने को मजबूर हैं। निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने, टूटी बेंच और फुटपाथ की मरम्मत कराने, नियमित माली एवं सफाईकर्मी तैनात करने, एलईडी लाइट, सुरक्षा गार्ड तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें