नोएडा। पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरीना, हुगली में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित कई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2026 में उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश की टीम में गौतमबुद्ध नगर के पांच खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें नोएडा की काशवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। गौतमबुद्ध नगर के पांच खिलाड़ी काशवी सिंह, श्रीधर, पुनीत, युवराज गर्ग और केशव भाटी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।