फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता, 58 छात्रों ने लिया हिस्सा

अनुज कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 10:30 PM IST

अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता–2025 का बृहस्पतिवार को सेक्टर-25 स्थित सनराइजविले स्कूल में आयोजन किया गया। इस अवसर पर शतरंज मुकाबलों का रोमांच देखने को मिला। 58 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में अपनी रणनीतिक सोच और शांत दिमाग से खेल दिखाया। यह प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। आयोजन के दौरान स्कूल की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रजनी जैन, प्रिंसिपल प्रवीण कुमार, और फिजिकल एजुकेशन टीचर आकाश कुमार मौजूद रहे। स्कूल की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रजनी जैन ने कहा कि शतरंज बच्चों में एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है, ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। सेक्टर-25 स्थित सनराइजविले स्कूल के विजेता खिलाड़ी-- सीनियर वर्ग में दक्ष कुमार और आलोक पुंधीर, जूनियर वर्ग में सोहम मिश्रा और ऋतिक चौधरी...। हर मैच एक नई चुनौती थी, मैं अगले साल शीर्ष स्थान पाने की कोशिश करूंगा। - रित्वि वर्मा, इस प्रतियोगिता ने मेरे खेल को और निखारा और आत्मविश्वास भी बढ़ाया। - श्रीयांश वशिष्ठ

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें