ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित नेफोवा कार्यालय पर आम्रपाली बिल्डर से परेशान घर खरीदारों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में घर खरीदारों ने तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोर्ट रिसीवर ऑफिस की ओर से सैकड़ो ऐसे लोगों के फ्लैट कैंसिल कर दिए गए है, जिन्होंने प्रोजेक्ट के लिए पूरे पैसे जमा कर दिए हैं। इसके अलावा फ्लैट को बिना किसी सूचना के कैंसिल कर दिया गया है, जिन्होंने बार-बार कोर्ट रिसीवर ऑफिस को अपने समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जैसे बैंक द्वारा लोन नहीं देना या बिल्डर बायर एग्रीमेंट का न होना, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। खरीदारों ने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं होगी तो शांतिपूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट के बाहर तख्ती लेकर खड़े हो जाएंगे और अपनी बात जज तक पहुंचाएंगे।