फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से फैली रहती हैं सेक्टर में गंदगी

अनुज कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 09:19 PM IST

सेक्टर अल्फा-वन में रोजाना प्रत्येक गलियों से कूड़ा नहीं उठने के कारण सेक्टर में गंदगी फैली रहती है। सेक्टर वासियों का आरोप है कि आरडब्लूए की ओर से अवैध वसूली कर सी ब्लॉक में बनी मार्केट में रेहड़ी पटरी लगवाई जाती है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं आरडब्लूए का कहना है कि रेहड़ी पटरी लगाने वालों के खिलाफ प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-वन में सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई रोजाना सेक्टर में झाड़ू तो लगती है लेकिन रोजाना कूड़ा नहीं उठने के कारण गंदगी फैली रहती है। लावारिस जानवर कूड़े के ढेरों को फैला देते हैं। साथ ही सी ब्लॉक में मार्केट में सड़क के किनारे अवैध तरीके रेहड़ी पटरी लगने के कारण लोगों को शाम के समय में आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेक्टर के रामदत्त शर्मा ने कहा कि आरडब्लूए की ओर वसूली कर यह अवैध तरीके से दुकानें लगवाई जाती हैं। आरडब्लूए अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने बताया कि यह आरोप निराधार हैं। प्राधिकरण से कई बार शिकायत कर चुका हूं। वहीं, प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर मनोज सचान ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें