फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ग्रेटर नोएडा: किसान नेता के पोते की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो सामने आया

थाना कासना क्षेत्र स्थित ओमिक्रोन सोसाइटी के पास शनिवार देर शाम आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता के पोते पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के दौरान तीन गाड़ियों पर गोलियां लगीं, जिससे उनके शीशे चकनाचूर हो गए। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोगों में भगदड़ जैसा माहौल बन गया और क्षेत्र में डर व दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते हमलावरों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच की। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष आपस में परिचित हैं। घटना में कोई घायल नहीं है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें