फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जीडी गोयंका स्कूल में इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का हुुआ आगाज

अनुज कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 07:05 PM IST

ग्रेटर नोएडा सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से 45 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों का पढ़ाई के साथ मानसिक व शारीरिक विकास करना है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ रेणू सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, एरोटिक्स, टेबल टेनिस, टेनिस, योग, ऊंची कूूद, लंबी कूद, खो खो, फुटबॉल, कैरम, शतरंज, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल आदि स्पर्धा में बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में अलग ही जोश व उत्साह नजर आया। शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें