दीवानी एवं फौजदारी बार चुनाव 2024-25 के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए व सचिव सांस्कृतिक पद के लिए एक-एक आवेदन आने के कारण इन पदों के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष समेत छह पदों के लिए चुनाव होगा। एल्डर कमेटी के चेयरमैन जगदीश नागर का कहना है कि शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार बंसल आवेदन किया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाली महिला प्रत्याशी नीलम वर्मा ने नामांकन वापस लिया। जबकि सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए सुनील कुमार लोहिया व सचिव सांस्कृतिक पद के लिए चंद्रकला को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है। इन पदों के लिए सिर्फ एक-एक आवेदन आए थे।