ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर भंडारा में जाकर एक निवासी के साथ मारपीट की है। निवासी द्वारा इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। निवासी ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। निवासी का आरोप है कि उससे पहले भी मारपीट की गई थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।