फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ओडिशा से एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

अनुज कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 02:53 PM IST

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 102.4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्सेंट कार को भी जब्त कर लिया है। यह गिरोह ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ऊंचे दामों पर बेचता था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार को एक्सपोमार्ट के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। इनकी पहचान रिंकू यादव (32), संजीव साहू (32) और अभिषेक कुमार (23) के रूप में हुई है। रिंकू यादव मैनपुरी, संजीव साहू बदायूं और अभिषेक कुमार बिहार के बेगूसराय का निवासी है। यह गिरोह ओडिशा से ट्रक किराये पर लेकर गांजा लाता था और पुलिस व सीसीटीवी से बचने के लिए अनजान रास्तों का इस्तेमाल करता था। ट्रक से माल उतारने के बाद इसे किराये के मकानों में छिपाया जाता और फिर टैक्सी कारों से अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जाती थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें